चंदौली

चन्दौली लडकी के साथ छेड़खानी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी।

खबर यूपी के जनपद चंदौली से है थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली लडकी के साथ छेड़खानी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार सोशल मीडिया पर फोटो/विडियो वायरल करने की धमकी देने वाला गया जेल।डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में, विनय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक सदर के निकट पर्यवेक्षण में, रघुराज क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सकलडीहा संजय कुमार सिंह मयटीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-63/2024 धारा 354/354ख/354घ/506 भादवि का वांछित अभियुक्त नीरज राजभर पुत्र पन्ना राजभर निवासी ग्राम नागेपुर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली को आज दिनांक 08.05.2024 समय 08.20 बजे इटवा मोड़ बहद् ग्राम इटवा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। थाना क्षेत्र सकलडीहा की निवासिनी लडकी के साथ छेडखानी करने व उसका विरोध करने अभियुक्त द्वारा सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी। पीडिता की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।

नाम व पता अभियुक्त-
नीरज राजभर पुत्र पन्ना राजभर निवासी ग्राम नागेपुर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली उम्र 24 वर्ष

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.SO संजय कुमार सिंह कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 धर्मदेव सिंह कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
3.का0 राहुल तिवारी कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button