चंदौली में स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभ,कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली।

चंदौली में स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभ चंदौली के नरसिंहपुर खुर्द कंपोजिट विद्यालय के स्कूली बच्चों द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।जिसमें कंपोजिट विद्यालय नरसिंहपुर के बच्चों और बच्चियों ने हिस्सा लिया इस दौरान सैकड़ो की संख्या में बच्चे हाथ में बैनर ,तख्ती व झंडे लेकर स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की।


इस दौरान कंपोजिट विद्यालय नरसिंहपुर खुर्द के बच्चों ने नारा लगाते हुए कहा आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में हम चलकर नाम लिखाओ, बेटा बेटी एक समान सबको मिले प्राथमिक ज्ञान आदि नारे लगाया। साथ ही पूरे गांव में भ्रमण कर लोगों को जागरुक कर रहे हैं बच्चों के नारे सुनकर लोग घरों से बाहर निकलकर उनका उत्साह वर्धन किया इसके बाद यह जागरूकता रैली पुनः कंपोजिट विद्यालय नरसिंहपुर खुर्द परिसर में जाकर समाप्त हो गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका विजयलक्ष्मी देवी, सुनील कुमार गुप्ता, सुरेश गुप्ता ,कनकलता, निधि प्रजापति, आरती चौबे, मनोरमा गुप्ता, सरिता देवी, नरेंद्र दुबे उपस्थित रहे।