चंदौली-सकलडीहा पुलिस ने छिनैती की घटना में शामिल दो शातिर अभियुक्तों को रुपए एवं एक तमंचा के साथ किया गिरफ्तार।

खबर जनपद चंदौली से है जहां सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे पूर्व हुई छीनैती की घटना का सफल अनावरण किया है। छीनैती की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने छीनैती के 80 हजार रुपए, घटना में प्रयुक्त तमंचा, एक जिंदा कारतूस एवं दो मोबाइल बरामद किया। पुलिस आगे विधिक कार्रवाई में जुटी है।
आपको बता दें कि बीते चार नवंबर को संतोष सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह निवासी डेढ़गांवा थाना सकलडीहा के ईंट भट्ठे लक्ष्मी उद्योग पर दिनदहाड़े बाइक सवार पहुंचे और मुंशी अर्जुन राम, रिंकू सिंह एवं वकील खरवार से हाथापाई करके असलहे के बल पर झोले में रखे 81 हजार रुपए छीन लिए और चालक वकील खरवार को धमकी दी कि तुम्हारा मालिक जहां भी हो उसे बता देना कि शाम तक पांच लाख रुपए भेज दे नहीं तो जहां भी मिलेगा गोली मार देंगे। साथ ही अभियुक्तों ने इस दौरान अपना नाम पता भी बताते हुए धौंस दिखाई। घटना घटित होने के पश्चात पीड़ितों ने थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया। दिनदहाड़े छीनैती की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल एक्शन मोड़ में आ गई। मामला दर्ज कर पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने धरहरा नहर पुलिया के समीप से आज आरोपी अभिषेक सिंह निवासी आवाजापुर, सूर्यांश सिंह निवासी हरिहरपुर थाना फूलपुर वाराणसी को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को जेल भेज पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई।