थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा 03 वारण्टी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

चंदौली-पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा द्वारा वंछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर राजेश राय* के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा मुकेश कुमार तिवारी के कुशल नेत़त्व में थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा न्यायालय द्वारा निर्गत वारण्ट 1.मु.नं. 132/2015 धारा 323/324/504/506 भा.द.वि. से सम्बन्धि वारण्टी मनद मौर्या पुत्र रामलखन मौर्या निवासी ग्राम फेसुडा थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली को उसके घर ग्राम फेस़ड़ा से गिरफ्तार किया गया तथा 2.मु.नं. 136/2021 धारा 323/504/506 भा.द.वि. से सम्बन्धित वारण्टी मुकेश यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी ग्राम तेजोपुर थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली के उसके ग्राम तेजोपुर से गिरफ्तार किया तथा 3. मु.नं. प्रकीर्ण वाद संख्या 181/2005 धारा 323/325/504 भा.द.वि. से सम्बन्धित वारण्टी छोटेलाल यादव पुत्र स्व. लालता यादव निवासी ग्राम काजीपुर थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली से सम्बन्धित वारण्टी को उसके ग्राम काजीपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक विधिक वैधानिक कार्यवाही की जा रह है।
गिरफ्तारी/बरामदगी में शामिल पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार तिवारी थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
2.निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
3.उ0नि0 बब्बन सिंह चौहान थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
4.हे0का0 दिनेश कुमार यादव थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
5.हे.का. विजय कुमार थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली