Blog

चंदौली साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा आवेदक की फ्राड धनराशि-11900/- रुपये वापस कराया गया।

चन्दौली एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार व प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम गगन राज सिंह के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम द्वारा साइबर क्राइम के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद चन्दौली के थाना साइबर क्राइम द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही के चलते आवेदक विवेक कुमार सिंह निवासी-ग्राम – माटीगाँव , तहसील- सकलडीहा जनपद चन्दौली का फ्राड तरीके से 11900/- रुपये को (टेलीग्राम सोशल मीडिया) के माध्यम से अमेजन ग्रुप से मोबाइल पर लिंक आता है। पार्ट टाइम जॉब के लिए अपने बातों में लेकर यूपीआई के माध्यम से फ्राड कर लिया गया था।जिसके सम्बन्ध में आवेदक विवेक कुमार सिंह उपरोक्त द्वारा एनसीआरपी पोर्टल / प्रभारी निरीक्षक के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया गया। इसी क्रम में थाना साइबर क्राइम जनपद चन्दौली द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आवेदक के खाते से निकाली गयी धनराशि 11900/- रुपये आवेदक के खातें में वापस कराया गया। आवेदक विवेक कुमार सिंह उपरोक्त द्वारा पुलिस अधीक्षक चन्दौली, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम एंव प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम एवं साइबर क्राइम टीम जनपद चन्दौली का आभार व्यक्त किया।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
नि0 गगन राज सिंह (प्र0नि0 साइबर क्राइम)
हे0 का0 पवन कुमार यादव
का0 मनोज चौहान
का0 मो0 नौशाद
का0 राहुल सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button