Blog

वृद्धाश्रम चंदौली में कृष्णदेव स्मृति सेवा संस्थान की तरफ से फल और गर्म कपड़ों का किया गया वितरण

खबर यूपी के जनपद चंदौली से है जहां मुख्यालय स्थित विद्याश्रम में कृष्णदेव स्मृति सेवा संस्थान की तरफ से फल और गर्म कपड़ों का किया गया वितरण। आपको बता दे की चंदौली सदर तहसील के नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी के द्वारा असहाय एवं वृद्ध जनों को फल एवं गर्म कपड़ों का किया गया वितरण। मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर वृद्ध व असहाय लोगों को मिष्ठान, फल व वस्त्र आदि वितरित कर हालचाल लिया। उन्होंने वृद्धजनों को हर संभव मदद दिलाने का भी भरोसा दिया।

रविवार की शाम वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां पर रहने वाले बुजुर्गों का हालचाल लिया।कहा कि वृद्धाश्रम में किसी भी प्रकार की यदि वृद्धजनों को परेशानी होती है तो बताएं, उसका निस्तारण किया जाएगा। मेडिकल टीम को भी समय-समय पर भेजकर उपचार कराया जाएगा। कुल लगभग 72 वृद्धजनों को कपड़े, फल व मिष्ठान वितरित किए गया।इस अवसर पर विद्याश्रम के प्रबंधक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button