महात्मा संतराम बी.ए जी की जयंती पर पूर्वांचल में भागीदारी पार्टी ने भरी हुंकार,भागीदारी पार्टी और सुभासपा मिलकर पूर्वांचल से सपा का करेंगी सफाया:ओ.पी राजभर

चंदौली,सकलडीहा विधानसभा के सेमरा में भागीदारी पार्टी के चतुर्थ स्थापना दिवस व महात्मा संतराम बी ए जी की जयंती के शुभ अवसर पर भागीदारी संकल्प महारैली को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में बतौर मुख्य अतिथि सुभासपा सुप्रीमो कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने विशाल जैन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा संतराम बी.ए पूरे देश के लिए आराध्या हैं जिन्होंने जाति पाति मंडल की स्थापना करके जातीय व्यवस्था से ऊपर उठकर समता,स्वतंत्रता ,बंधुत्व और न्याय को स्थापित करने का कार्य किया जिन्होंने ढाई सौ से अधिक निबंध, नाटक ,उपन्यास लिखने का कार्य किया किंतु कोई भी डाल ऐसे प्रकांड विद्वान की जयंती नहीं मनाता यह एक महापुरुष का ही नहीं पूरे प्रजापति समाज का अपमान है।
ओपी राजभर ने कहा कि भागीदारी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर पूर्वांचल ही नहीं उत्तर प्रदेश से सपा का पूर्णतया सफाया कर दिया जाएगा। बुंदेलखंड में प्रजापति समाज की अकेले 22.5% आबादी है। अब यह समाज मन बना लिया है कि हम भी अपना डंडा,झंडा लेकर अपने नेता के साथ लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। सकलडीहा विधानसभा में प्रजापति समाज की अकेले 38000 वोट है। 2027 विधानसभा चुनाव में अब प्रजापति समाज निर्धारित करेगा की सकलडीहा का विधायक कौन बनेगा।बसपा और कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में कोई जाना आधार नहीं है। सपा के साथ बचा कौन? ओमप्रकाश राजभर का साथ छोड़ते ही सपा अकेली हो गई है सब चले गए इस बार ईनकी जमानत जप्त हो जाएगी।
भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने महारैली को संबोधित करते हुए कहा जो समाज अपने महापुरुषों के इतिहास को नहीं जानता वह समाज कभी तरक्की नहीं कर सकता आज महात्मा संतराम बी ए जी के इतिहास को बताने का कार्य भागीदारी पार्टी कर रही है। पूर्वांचल में प्रजापति समाज ने मन बना लिया है कि अब हम अपनी सुरक्षा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मिलकर अपने डंडे झंडे के साथ करेंगे। जिस तरीके से 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने मुझे धोखा देने का कार्य किया उसी का परिणाम है कि प्रजापति समाज इन्हें वोट नहीं दिया। जब आप दूसरों को धोखा देंगे तो ऊपर वाला भी आपको धोखा देगा।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉक्टर महेश चंद्रा प्रजापति ने सपा के पीडीए पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अखिलेश का पीडीए परिवार,डेवलपमेंट अथॉरिटी है। जिसमें केवल एक परिवार को बढ़ाया जाता है जिस परिवार के तीन-तीन लोकसभा सदस्य हो उससे आप भागीदारी की क्या उम्मीद कर सकते हैं पिछड़े, दलित,अल्पसंख्यक तो केवल वोट देने की मशीन है चुनाव आ जाए वोट दे दीजिए हिस्सेदारी मत मांगिए यदि आपने हिस्सेदारी मांगा तो समझ जाइए कि अखिलेश के साथ आपने बहुत बड़ा गुनाह कर दिया। कीर्ति प्रकाश द्विवेदी, शिव शंकर प्रजापति,इंजीनियर चेखुर प्रसाद, अशोक प्रजापति, हरिबदन प्रजापति, शोभ नाथ, महेश कुमार, सुनील प्रजापति,जिलाध्यक्ष शशि प्रजापति, दशरथ प्रजापति, मनोज प्रजापति, कमला प्रजापति,भुल्ली प्रजापति, सुमंत प्रजापति हजारों कार्यकर्ता पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।



