Blog
उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चंदौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली

उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चंदौली में जिला कार्यालय भाजपा से एक बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली पूरे नगर में भ्रमण कर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई।
जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अनुज प्रताप सिंह (कार्यक्रम संयोजक) ने इस कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

जिला उपाध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह जी ने मुख्यमंत्री के 8 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का विवरण दिया। इसके बाद बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई गई।विधायक पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर रमेश जायसवाल और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष खुशबू सिंह ने संयुक्त रूप से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई।