Blog

Chandauli News-बाढ़ पीड़ितों समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सपा का तहसील मुख्यालय पर धरना,विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी

सकलडीहा (चंदौली): समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को सकलडीहा तहसील मुख्यालय पर बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस धरने का नेतृत्व सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने किया।धरने के दौरान विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा,हम मारेंगे नहीं, लेकिन मानेंगे भी नहीं। यदि हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।”मुख्य मांगे:बाढ़ पीड़ितों को नुकसान का समुचित मुआवजा,क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत,स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार,जल निकासी की व्यवस्था,किसानों को समय पर बिजली और सिंचाई सुविधा,धरना प्रदर्शन की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी सकलडीहा मौके पर पहुंचे और उन्होंने समस्या के समाधान हेतु PWD, जल निगम, बिजली विभाग, सिंचाई विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल बुलाया।उपजिलाधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा और संबंधित विभागों को निर्देशित कर दिया गया है।

धरने में सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, सपा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर , विधानसभा अध्यक्ष सुभाष यादव,प्रभात सिंह यादव,मुगलसराय के पूर्व चेयरमैन मुसाफिर चौहान, सपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गार्गी पटेल, राजेश यादव, दयाराम यादव, चंद्रमा यादव, बाबूलाल यादव सहित अन्य समाजवादी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button