चंदौली-नशामुक्ति का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकले गुरविंदर सिंह,अब तक तय किए 3500 किमी

डीडीयू नगर (NH-19), चंदौली:पंजाब के रहने वाले गुरविंदर सिंह इन दिनों समाज को एक अहम संदेश देने के लिए साइकिल यात्रा पर निकले हुए हैं। उनका उद्देश्य है – नशामुक्त भारत का निर्माण। अब तक वे 3500 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं और उनकी यह यात्रा कुल 6500 किलोमीटर लंबी होगी।गुरविंदर सिंह वर्तमान में चंदौली के डीडीयू नगर पहुंचे हैं, जो पटना से लगभग 200 किमी दूर है। अपनी इस यात्रा के दौरान वे देश के विभिन्न राज्यों से होते हुए लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।गुरविंदर सिंह का कहना है कि वे चाहते हैं कि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे और एक स्वस्थ, समृद्ध भारत की दिशा में कदम बढ़ाए। उनका यह अभियान विशेष रूप से ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में लोगों को जागरूक करने के लिए है, जहां नशे की समस्या तेजी से बढ़ रही है.मैं चाहता हूं कि हर इंसान नशे से दूर रहे और एक सकारात्मक जीवन जीए। अगर हम आज जागरूक नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है।”अब तक वे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई जिलों से होते हुए चंदौली पहुंचे हैं।