Blog

Chandauli News-संघर्ष सेवा दिवस के रूप में मनाया गया धर्मेन्द्र तिवारी का जन्मदिवस,कांग्रेसजनों ने मरीजों में फल वितरित कर दिया सेवा का संदेश

चन्दौली:जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी का जन्मदिन इस वर्ष भी परंपरागत रूप से “संघर्ष सेवा दिवस” के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में कांग्रेसजनों ने मरीजों के बीच जाकर फल वितरण किया और जनसेवा के भाव को प्राथमिकता दी।कार्यक्रम का नेतृत्व किसान कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने किया। उनके साथ जिलेभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धर्मेन्द्र तिवारी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व की सराहना की।

प्रदीप मिश्रा ने कहा,

> “धर्मेन्द्र तिवारी जी ने जिस समर्पण और मेहनत से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम किया है, वह हम सबके लिए प्रेरणा है। 2019 में जिलाध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने सैकड़ों युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर संगठन की मुख्यधारा में लाने का काम किया।”

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कोरोना काल में तिवारी जी ने अपनी जान की परवाह किए बिना जरूरतमंदों की मदद की और जिले की जनता की समस्याओं को लेकर प्रशासन से निरंतर आवाज उठाई — चाहे वह किसानों के क्रय केंद्र हों, सिंचाई-बिजली की समस्याएं हों या स्वास्थ्य सुविधाएं।

पीसीसी सदस्य आनंद शुक्ला ने कहा,

> “तिवारी जी ने अपने छह वर्षों के कार्यकाल में चन्दौली में कांग्रेस को पुनर्जीवित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनकी अगुवाई में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उत्तर प्रदेश चरण चन्दौली से शुरू हुआ था, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।”


उन्होंने यह भी बताया कि प्रियंका गांधी, अजय लल्लू, इमरान प्रतापगढ़ी, अजय राय, इमरान मसूद जैसे शीर्ष नेताओं के सफल कार्यक्रम जिले में कराए गए। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में दिल्ली से पानीपत तक चन्दौली के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही और यात्रा के समापन पर कार्यकर्ता कश्मीर तक सहभागी बने।इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे:पूर्व पीसीसी सदस्य रजनीकांत पांडेय,पीसीसी सदस्य गंगा प्रसाद,कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष दशरथ चौहान,जिला कांग्रेस सचिव श्रीकांत पाठक,विनोद सिंह ‘गणित’,सत्येंद्र उपाध्याय,असगर मिर्जा,विप्लव चटर्जी,पवन सैमसन,नरेंद्र तिवारी,बाबूलाल,शमशेर अली,अनवर सादात,ज्ञान प्रकाश,अभिषेक पांडेय सहित कई अन्य कार्यकर्ता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button