Blog

Chandauli News-महिला सशक्तिकरण को लेकर चंदौली पुलिस ने निकाली भव्य बाइक रैली

चंदौली – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण की शुरुआत से एक दिन पहले चंदौली पुलिस ने महिला सशक्तिकरण को लेकर एक सशक्त संदेश दिया। शुक्रवार को पुलिस लाइन से सैकड़ों महिला पुलिसकर्मियों ने बाइक रैली निकालकर नारी शक्ति का प्रदर्शन किया।इस रैली का नेतृत्व सकलडीहा की क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्नेहा तिवारी ने किया। रैली का उद्देश्य महिलाओं में आत्मबल और सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देना था, साथ ही समाज को यह संदेश देना कि महिलाएं हर क्षेत्र में सक्षम हैं और आगे बढ़ रही हैं।रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आम जनता को मिशन शक्ति अभियान के प्रति जागरूक करने का माध्यम बनी।बता दें कि मिशन शक्ति का पांचवां चरण 22 सितंबर से शुरू हो रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को और अधिक प्रभावी बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button