Chandauli News-पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने दिवंगत पत्रकार राकेश चंद्र यादव के परिजनों से की मुलाकात,दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का किया वादा

चंदौली। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छात्रबली सिंह शुक्रवार को जसौली गांव पहुंचे और दिवंगत पत्रकार राकेश चन्द्र यादव के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय यादव के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।छात्रबली सिंह ने श्यामा प्रसाद यादव सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि वे इस कठिन समय में परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राकेश यादव के परिवार के जो भी बच्चे उनके स्कूल SRVS में पढ़ाई करना चाहें, उन्हें निशुल्क शिक्षा दी जाएगी।उन्होंने राकेश यादव को एक कुशल पत्रकार और जिंदादिल इंसान बताते हुए कहा कि उनका असामयिक निधन समाज और पत्रकारिता जगत के लिए गहरी क्षति है। उन्होंने दो दशक से अधिक समय तक पत्रकारिता और समाज सेवा में योगदान दिया और अब समाज का यह नैतिक दायित्व बनता है कि संकट की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा होकर उन्हें सहारा प्रदान किया जाए।



