Blog
Chandauli News-छठ पूजा की तैयारियों से बाजारों में बढ़ी रौनक,फल-फूल की दुकानों पर उमड़ी भीड़

चंदौली: आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर जिले के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालु पूजा की थाली के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने में जुटे रहे।फल, फूल और पूजा सामग्री की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालु अपने साथ केला, गन्ना, नारियल, सिंघाड़ा, नींबू, फल और विभिन्न प्रकार के फूल खरीदते नजर आए। खरीदारों की संख्या अधिक होने से बाजारों में चहल-पहल और रौनक बढ़ गई है।विक्रेताओं के अनुसार, छठ पर्व के अवसर पर पिछले दो दिनों से बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। वहीं, महिलाएं अपनी पूजा की तैयारी को लेकर बेहद उत्साहित दिखीं।








