Blog
Chandauli News-छठ पूजा में जा रही दो महिला समेत एक बच्चे की दर्दनाक मौत

चंदौली जिले में छठ पर्व की खुशियाँ उस समय मातम में बदल गईं जब छठ घाट जा रही दो महिलाओं और एक बच्चे को एक बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, मृतक तीनों लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। यह हादसा अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गाँव के 25 वर्ष में चांदनी देवी, बुजुर्ग महिला 52 वर्ष कुमारी देवी, ,6 वर्ष सौरभ के बताए जा रहे हैं राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-19) पर हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक तेज रफ्तार में था और नियंत्रण खोने के कारण यह भीषण दुर्घटना हो गई।घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।



