Blog
चंदौली:एनएच-19 पर किशोरी के मामा ने दोस्तों संग मिलकर मित्र की पिटाई,पुलिस जांच में जुटी

चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के पीछे स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-19) पर दो किशोरियों के साथ जा रहे एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार, इंश्योरेंस के काम से युवक अपनी दो किशोरी मित्रों के साथ चंदौली जा रहा था। रास्ते में किशोरी के मामा और उनके साथियों ने युवक को रोक लिया और उसकी पिटाई कर दी।घटना के बाद पीड़ित युवक किशोरी के साथ सैयदराजा थाने पहुंचा और मामा सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की भूमिका की छानबीन कर रही है।



