चंदौली:हैवानियत की शिकार मासूम के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सपा नेता मनोज सिंह डब्ल्यू-कहा,“इंडिया गठबंधन पीड़ित परिवार के साथ है

चंदौली जनपद में दरिंदगी की शिकार मासूम बच्ची के गांव में आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्ल्यू पहुंचे। दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि इंडिया गठबंधन परिवार के साथ खड़ा है।सपा नेता मनोज सिंह डब्ल्यू ने कहा कि यदि तीन दिन के भीतर पीड़िता को न्याय नहीं मिला, तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद चंदौली आएंगे। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो सपा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह घटना भाजपा सरकार के माथे पर कलंक है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री बिहार चुनाव में व्यस्त हैं, जबकि यूपी में मासूम के साथ दरिंदगी हुई है।” अजय राय ने राज्य की कानून व्यवस्था को पूरी तरह फेल बताया और कहा कि कांग्रेस हर स्तर पर न्याय के लिए लड़ाई लड़ेगी।पीड़िता के पिता ने कहा कि नेताओं के आने से अब न्याय की आस जगी है।





