Blog

Chandauli News-जनसमस्याओं को लेकर सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने उठाई आवाज,हाईवे प्राधिकरण को लिखा पत्र

चन्दौली। सैयदराजा–जमानिया नेशनल हाइवे-24 एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला नवनिर्मित हाइवे से जुड़े सम्पर्क मार्गों पर आवागमन में हो रही दिक्कतों से जुड़ा है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह ‘डब्लू’ ने शुक्रवार को क्षेत्र का दौरा कर मौके का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सपा नेता ने पाया कि नवनिर्मित हाइवे आसपास के इलाकों से जुड़े संपर्क मार्गों की तुलना में काफी ऊँचा हो गया है। इससे ट्रैक्टर-ट्राली, कृषि यंत्रों एवं अन्य वाहनों को हाइवे पर चढ़ने-उतरने में कठिनाई हो रही है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए  पूर्व विधायक ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के परियोजना निदेशक को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि संपर्क मार्गों पर समुचित ढलान (स्लोप) का निर्माण कराया जाना आवश्यक है, ताकि किसानों को फसल कटाई के बाद धान व अन्य फसलों की ढुलाई में परेशानी न हो।उन्होंने जनहित में सुझाव दिया कि हाइवे के दोनों ओर स्थित सभी संपर्क मार्गों पर लगभग 10–15 मीटर पीचिंग कर ढलान बनाया जाए, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका समाप्त हो सके और आम नागरिकों के आवागमन में सुगमता आए।सपा नेता ने कहा कि यह समस्या सीधे आम जनता से जुड़ी है, इसलिए प्रशासन और राजमार्ग प्राधिकरण को जल्द से जल्द ठोस कदम उठाकर इस समस्या का समाधान करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button