Blog

Chandauli News-संकुल फुटिया में संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न

चंदौली जिले के संकुल फुटिया अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय नेगुरा के खेल मैदान पर आज संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि SRG सुभाष चंद्र ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।शुभारंभ के बाद बच्चों के बीच 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो, एवं कुश्ती (बालक एवं बालिका वर्ग) जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ इन खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क की भावना को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों और आयोजन समिति की सराहना की गई।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वंदना  उपस्थित रहीं। साथ ही नोडल शिक्षक संकुल सुरेश गुप्त, कमलाकर, मनोज कुमार, प्रिया सिंह, इरा सिंह, सुनील गुप्ता, सतीश कुमार, पंचम, नरेंद्र कुमार दूबे, नरेंद्र कुमार, अवधेश, सुनीता, चीपू गुप्ता, दीपा, अरविन्द, दशरथ, विजय शंकर सिंह सहित सभी विद्यालयों के शिक्षक एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button