Blog

Chandauli News-भाजपा नेता अरविंद पांडेय ने राज्य मंत्री असीम अरुण से की मुलाकात,छात्रावासों की मरम्मत व लाइब्रेरी स्थापना को लेकर किया आग्रह

चंदौली जिले में आज भाजपा नेता अरविंद पांडेय ने भागीदारी भवन में समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण से भेंट की। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति छात्रावास, सकलडीहा में आधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना के लिए आग्रह किया तथा अनुसूचित जाति छात्रावास, चहनिया की मरम्मत कार्य की गुणवत्ता से संबंधित विषय पर विस्तृत चर्चा की।भाजपा नेता अरविंद पांडेय ने बताया कि राज्यमंत्री असीम अरुण ने सकलडीहा एवं चहनिया छात्रावासों की मरम्मत में पाई जा रही अनियमितताओं और गुणवत्ता संबंधी शिकायतों की जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रावासों का मरम्मत कार्य लंबी पत्राचार प्रक्रिया और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। भाजपा नेता अरविंद पांडेय ने कहा कि “इन छात्रावासों का मानक के अनुरूप निर्माण समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के सपने को साकार करने जैसा है। आज जिस प्रकार युवाओं ने बाजारों में आधुनिक वाचनालय स्थापित कर अध्ययन संस्कृति को सशक्त बनाया है, उसी प्रकार सरकारी छात्रावासों में भी वाचनालय का होना आवश्यक है।”उन्होंने आगे कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समाज कल्याण विभाग की योजनाएँ पारदर्शिता के साथ जन-जन तक पहुँचे, यह सुनिश्चित करना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button