Blog

Chandauli News-इलिया के डेहरी गांव में गोलीकांड का दर्दनाक अंत,इलाज के दौरान युवक की मौत


चंदौली जिले के इलिया थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में हुए गोलीकांड का दर्दनाक अंत हो गया। जमीनी विवाद में गोली लगने से घायल तेजबली चौहान की इलाज के दौरान वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।घटना दो दिन पहले की है, जब जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी के बाद आरोपियों ने तेजबली चौहान को गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में चकिया सीओ रघुराज से बात हुई तो उन्होंने कहा वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button