Chandauli News:चंदौली में शुक्रवार को गर्मी का पारा 42 डिग्री सेल्सियस बना रहा,सड़कों पर पसरा सन्नाटा।


जनपद चंदौली में शुक्रवार को गर्मी का पारा 42 डिग्री सेल्सियस बना रहा। चिलचिलाती धूप ने जहां जनमानस को बेहाल किया, वहीं दोपहर में गर्म हवा के झोंकों के आगे घर से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर तीन बजे तक लोग लू के थपेड़ों से बेहाल रहे, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।सुबह सूरज की किरणों के धरती पर आते ही लोग गर्मी से तिलमिला जा रहे हैं। दिन चढ़ने के साथ दोपहर में तापमान में वृद्धि होने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। शुक्रवार हो दिन चढ़ने के साथ ही बढ़ती गर्मी मे चिलचिलाती धूप के कारण लोग पसीने से तरबतर हो गए। दिन चढ़ने के साथ ही बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। इससे आम दिनों की अपेक्षा कस्बा बाजार में चहल पहल कम रही। गांव की गलियां और कस्बा, बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि शीतल पेय की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।




