चंदौली पुलिस ने गोतस्करी में संलिप्त दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार,05 गोवंशों की बरामदगी

चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में गोतस्करी की रोकथाम एवं उसमें संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर श्री कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना अलीनगर पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया।अलीनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम रेवसा, रेलवे फ्लाईओवर से लगभग 100 मीटर आगे चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन (संख्या: UP42CT7479) को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर चालक द्वारा पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया। सतर्कता एवं साहस का परिचय देते हुए पुलिस बल ने स्वयं को सुरक्षित रखते हुए वाहन को रोककर उसमें से 05 राशि गोवंश बरामद किए तथा वाहन में सवार दो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:
1. विनोद कुमार, पुत्र स्व. कृष्णा प्रसाद, निवासी कटरौली, थाना रौनाही, जनपद अयोध्या, उम्र – लगभग 34 वर्ष
2. सुभान्शू, पुत्र परमेश्वर, निवासी धन्नीपुर, थाना रौनाही, जनपद अयोध्या, उम्र – लगभग 21 वर्ष
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया:
गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उक्त गोवंश को वे लोग वध हेतु बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। पुलिस की मौजूदगी देखकर उन्होंने पकड़े जाने के डर से वाहन पुलिस पर चढ़ाकर भागने का प्रयास किया, परंतु पुलिस द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया।
कायमी विवरण:
इस सम्बन्ध में थाना अलीनगर पर मु0अ0सं0 481/25
धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम,
11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम,
तथा धारा 109(1)/325 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी/बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम:
अनिल कुमार पाण्डेय – प्रभारी निरीक्षक, थाना अलीनगर
उ0नि0 अनन्त कुमार भार्गव – चौकी प्रभारी, लौंदा
उ0नि0 पंकज सिंह – चौकी प्रभारी, ताराजीवनपुर
उ0नि0 अमित कुमार सिंह – चौकी प्रभारी, भूपौली
हे0का0 सुनील कुमार यादव – थाना अलीनगर
हे0का0 दीपक त्रिपाठी – थाना अलीनगर