Chandauli News-जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने संत रविदास मंदिर में टीन शेड कार्य का फीता काटकर किया उद्घाटन

चंदौली जनपद के सदर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा एलही में स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में जिला पंचायत की ओर से टीन शेड निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने फीता काटकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से मंदिर परिसर में टीन शेड की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। विशेषकर पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं को धूप और बारिश में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। टीन शेड निर्माण से अब श्रद्धालुओं को मौसम की मार से राहत मिलेगी और कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सकेंगे।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए ऐसे विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील भी की। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर डॉ रामनरेश, सागर राम, पूर्व प्रधान अरविंद मौर्य, पूर्व प्रधान अरविंद कुमार, अली शकूर अली, अप्रूवल राम,मुस्तफा ,मुकेश यादव, फौजदार एवम सदानंद यादव रविकुमार उपस्थित रहे।




