Chandauli News+सदर कोतवाली के कस्बा चौकी क्षेत्र में बड़ा हादसा होने की आशंका,सर्विस रोड के पास बना नाला दे रहा दुर्घटना को खुला न्योता

चंदौली सदर कोतवाली के कस्बा चौकी क्षेत्र अंतर्गत सर्विस रोड के समीप बना खुला नाला राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। यह नाला लंबे समय से बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के पड़ा हुआ है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय या बारिश के दौरान यह नाला दिखाई नहीं देता, जिससे दोपहिया वाहन चालक, पैदल राहगीर और स्कूली बच्चे अक्सर दुर्घटना के शिकार होते-होते बचते हैं। बावजूद इसके संबंधित विभाग अब तक मूकदर्शक बना हुआ है।इस पूरे मामले में NHAI विभाग की लापरवाही खुलकर सामने आ रही है। न तो नाले को ढका गया है और न ही चेतावनी बोर्ड या बैरिकेडिंग की कोई व्यवस्था की गई है, जो विभागीय उदासीनता को दर्शाता है।राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का शीघ्र निराकरण किया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से पहले उचित कदम उठाए जा सकें। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह संबंधित विभाग की होगी।



