Blog

Chandauli News-भारत में हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर चन्दौली में बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता सम्पन्न

चन्दौली। भारत में हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला हॉकी खेल संघ एवं जिला खेल कार्यालय, चन्दौली द्वारा एक दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका वर्ग) का आयोजन दिनांक 7 नवम्बर को आर.पी.एफ. ग्राउंड, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन हॉकी संघ के अध्यक्ष शशांक शेखर पांडे एवं ओलंपिक संघ के सचिव प्रेम प्रकाश यादव द्वारा किया गया।प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 6 टीमों तथा बालिका वर्ग की 4 टीमों ने भाग लिया।बालिका वर्ग में सहदेव की टीम ने रोमांचक मुकाबले में चन्दौली की टीम को 1-0 से हराकर विजेता का खिताब जीता।वहीं बालक वर्ग में चन्दौली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एस.बी.एम. टीम को 1-0 से पराजित कर विजेता बनी।प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को हॉकी संघ के सचिव अरुणेन्द्र कुमार पांडे एवं क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।पूरे आयोजन का सफल संचालन जिला खेल कार्यालय, चन्दौली द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button