Blog

Chandauli News-मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने सड़क निर्माण कार्य का कराया शिलान्यास

चंदौली -मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल जनहित से जुड़े कार्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र में वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास स्थानीय देवतुल्य जनता के हाथों कराया।।इस अवसर पर न्यू महाल से काली महाल चौराहा तक ₹70 लाख 22 हजार तथा गल्ला मंडी चौराहे से कसाव महाल होते हुए राम मंदिर जीटी रोड तक ₹30 लाख 34 हजार की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया गया।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनता ने कहा कि यह पहली बार है जब किसी विधायक ने स्वयं लोकार्पण न कर जनता के हाथों शिलान्यास करवाया है, जो क्षेत्रवासियों के सम्मान की बात है।विधायक रमेश जायसवाल ने उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए कहा कि “मैं विकास की गति रुकने नहीं दूंगा। शासन स्तर पर क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ताकत झोंक दूंगा।”शिलान्यास कार्यक्रम में राजेश गुप्ता, दिलीप जायसवाल, मनोज पटेल, मोदी विभूति जायसवाल, राजीव गुप्ता, राजीव जायसवाल सहित विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button