चंदौली पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा बालिका, महिलाओं को किया गया जागरूक।

चंदौली: खबर जनपद चंदौली से है जहां नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु एसपी आदित्य लाग्हे के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नौगढ़ कृष्ण मुरारी शर्मा द्वारा मिशन शक्ति अभियान के फेज-5 के तहत कस्बा व जीआईजी गोलाबाद भ्रमण कर बालिका महिला सुरक्षा जागरूकता हेतु अभियान चलाया गया। महिलाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक किया गया। इस दौरान नारी सुरक्षा के सम्बंध में वार्ता करना, सार्वजनिक स्थानो पर घूम रहे शोहदों को चेतावानी देना, महिलाओं से संबंधित अपराध व अपराध से संबंधित सजा के बारे में जागरुक करना, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों व साइबर क्राइम के विषय में व महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090-वीमेन पावर लाइन,181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा,1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा,1098-चाइल्ड लाइन,102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय मे पुलिस की पाठशाला लगाकर जागरूक किया गया।

इसी क्रम में साइबर टीम चंदौली द्वारा विभिन्न स्थानों पर वर्तमान में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के सम्बन्ध में छात्र/छात्राओं को जागरुक करते हुए बताया गया कि किसी अंजान व्यक्ति से अपना ओटीपी शेयर न करें। समस्त थानों की महिला पुलिस कर्मी व एंटी रोमियो टीम द्वारा मंदिरों, बाजरो, स्कूलों , कालेजों व प्रमुख मार्गों पर चेकिंग के दौरान कुल 6 संदिग्ध व्यक्तियों को दी गई चेतावनी।