Chandauli News-किन्नरों के मकान पर धमाका,बड़ी साजिश का आरोप…

चंदौली -बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज पुलिस चौकी के पास किन्नरों के एक मकान पर हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जोरदार धमाके से मकान की एक दीवार गिर गई, हालांकि घर के अंदर सो रहे करीब एक दर्जन किन्नर बाल-बाल बच गए।धमाके की आवाज सुनते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से घर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।पीड़ित किन्नरों का आरोप है कि मकान के बाहर तार बिछाकर बम से हमला किया गया। उनका कहना है कि यह हमला उन्हें जान से मारने की साजिश के तहत किया गया। किन्नरों ने अपने पूर्व प्रेमी पर इस हमले की आशंका जताई है।घटना के संबंध में नामजद तहरीर पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।



