Blog

Chandauli News-ग्राम प्रधान ने दिखाई दरियादिली,1500 गरीबों को मिला कम्बल

चंदौली -चकिया विकासखंड के सिकंदरपुर गांव की ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता ने ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों के लिए सराहनीय पहल की है। बढ़ती ठंड को देखते हुए ग्राम प्रधान ने जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का निर्णय लिया और गांव में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अभियान के तहत लगभग 1500 गरीबों और असहाय लोगों को कम्बल वितरित किए गए।कम्बल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ठंड से परेशान बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को इस मदद से काफी राहत मिली। ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल अपने गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के दूसरे गांवों के गरीब और असहाय लोगों को भी कम्बल उपलब्ध कराना है। उन्होंने ऐलान किया कि जो भी जरूरतमंद होगा, उसे कम्बल जरूर दिया जाएगा।इस मानवीय कार्य की न सिर्फ गांव में बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी जमकर सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान ने सही समय पर ठोस कदम उठाकर गरीबों की पीड़ा को समझा है। लोगों ने सीमा गुप्ता के इस प्रयास को जनसेवा की मिसाल बताया और कहा कि ऐसे कार्यों से समाज में आपसी सहयोग और इंसानियत की भावना और मजबूत होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button