Blog

Chandauli News-छःवर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म व हत्या मामले में चंदौली पुलिस की बड़ी कामयाबी,मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल

आदित्य लांगहे एसपी चंदौली

चंदौली -अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव के समीप रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में छः वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले दोनों आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगने की पुष्टि की है।जानकारी के अनुसार, आरोपियों रंजीत और लखराज ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी।घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ मुगलसराय, थाना अध्यक्ष सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।बताया जा रहा है कि सोमवार की रात दोनों आरोपियों ने छः वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी, और अपराध को छिपाने के लिए शव को भूसे में छिपा दिया था।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी तनाव है, लेकिन पुलिस की तैनाती से स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button