Blog

Chandauli News-ड्राइवरों की सुरक्षा और सम्मान की मांग को लेकर ड्राइवर महासंघ का बड़ा कदम

चंदौली। ऑल उत्तर प्रदेश ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से ड्राइवरों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सुविधाओं की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान ड्राइवरों की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें उनकी समस्याओं और अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगे की रणनीति बनाई गई।बैठक में ट्रक ड्राइवरों के साथ बढ़ रही मारपीट और लूटपाट की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि सड़क पर लंबी दूरी तय करने वाले ड्राइवरों को कई तरह की असुरक्षा का सामना करना पड़ता है, इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था की जानी चाहिए।ड्राइवर महासंघ ने सरकार से ड्राइवरों के लिए बेहतर सुरक्षा व्यवस्था, मेडिकल सुविधाएं और प्रोविडेंट फंड (पीएफ) लागू करने की मांग की। साथ ही कहा गया कि सड़क दुर्घटना में किसी ड्राइवर की मृत्यु होने पर उसके परिवार को 20 लाख रुपये का बीमा दिया जाए तथा गंभीर रूप से घायल या अपंग होने की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
बैठक में यह भी मांग उठाई गई कि 55 वर्ष की आयु के बाद ड्राइवरों के लिए पेंशन योजना लागू की जाए, ताकि बुजुर्ग होने पर उन्हें आर्थिक सहारा मिल सके। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख मार्गों पर ट्रकों के लिए सुरक्षित पार्किंग, ड्राइवरों के लिए विश्राम गृह और शौचालय की समुचित व्यवस्था करने की भी अपील की गई।पदाधिकारियों ने यह भी मांग रखी कि देश की अर्थव्यवस्था को गतिशील रखने में अहम भूमिका निभाने वाले ड्राइवरों को द्वितीय श्रेणी के सैनिक का दर्जा दिया जाए। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में ड्राइवरों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए उनके अधिकारों और सुविधाओं को सुनिश्चित करना आवश्यक है।इस दौरान बड़ी संख्या में ड्राइवर और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा सभी ने एकजुट होकर ड्राइवरों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष हरिनारायण यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंदन पाल, जिला सचिव ब्रजेश सिंह यादव, जिला स्वास्थ्य मंत्री राजीव कुमार यादव, जिला सलाहकार विशाल प्रसाद और जिला मीडिया प्रभारी उमाकांत यादव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button