चंदौली पुलिस ने शराब दुकान सेल्समैन से मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

चंदौली जनपद के धीना थाना क्षेत्र के अवही गांव के समीप रात्रि में शराब की दुकान के सेल्समैन के साथ मारपीट करने का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 नवम्बर 2025 की रात्रि लगभग 9 बजे, थाना धीना क्षेत्र अंतर्गत अवही स्थित देशी शराब की दुकान के सेल्समैन लालबहादुर पुत्र स्वर्गीय बद्री निवासी तोरवा, थाना धानापुर के साथ तीन व्यक्तियों द्वारा खुलेआम मारपीट की गई थी।सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद थाना धीना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मंगलवार को घटना से संबंधित तीनों अभियुक्तों को ग्राम अवही से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है — आशुतोष उर्फ सोपाड़ू पुत्र उजागिर, निवासी देवकली, थाना धीना,लक्ष्मण पुत्र त्रिभुवन, निवासी डबरिया,दीपक उर्फ मटरू पुत्र शिवशंकर, निवासी नवली पट्टीपुरा, थाना धानापुर,पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उधारी शराब न देने पर उन्होंने सेल्समैन से मारपीट की थी। घटना के संबंध में थाना धीना पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में —भूपेन्द्र कुमार निषाद (थानाध्यक्ष धीना), उ0नि0 सुरेश प्रताप सिंह, उ0नि0 पतई राम, हे0का0 मुकेश कुमार थाना धीना, जनपद चंदौली शामिल रहे।








