Blog

Chandauli News-धानापुर में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं का जोश,बाबूलाल को मोटरसाइकिल मनीषा को स्कूटी,पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने सरकार पर साधा निशाना

चंदौली -धानापुर। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और देश के भविष्य के साथ किए गए वादों को कभी भूलना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि धानापुर में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता युवाओं से किया गया एक वादा था, जो मौसम की बेरुखी के कारण पहले टल गया था, लेकिन आज उसे पूरा किया जा रहा है।धानापुर स्थित अमरवीर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित दौड़ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि मैदान में जुटे युवाओं का जोश और जज्बा यह साबित करता है कि उन्हें सिर्फ एक अवसर की आवश्यकता है, लेकिन दुर्भाग्यवश सरकार ऐसे अवसर उपलब्ध कराने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं और उनके परिजनों ने जिन जनप्रतिनिधियों को वोट देकर सत्ता की ताकत दी, वही जनप्रतिनिधि युवाओं को देश सेवा का अवसर दिलाने में असफल रहे हैं।पूर्व विधायक ने कहा कि युवाओं के हक की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सत्ता में लौटने के बाद युवाओं के लिए पुनः सेना भर्ती की व्यवस्था कराई जाएगी, ताकि उनका सेना में भर्ती होने का सपना पूरा हो सके। युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।दौड़ प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग में छह-छह राउंड की दौड़ कराई गई। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चनहटा निवासी बाबूलाल को मोटरसाइकिल, जबकि बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जमुनीपुर की मनीषा राय को स्कूटी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा छह बालक एवं छह बालिकाओं को साइकिल प्रदान की गई। वहीं द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को शील्ड, मेडल एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मनोज सिंह डब्लू ने यह भी घोषणा की कि अगले वर्ष पुनः दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 25 बालक एवं बालिकाओं को साइकिल, पांच युवक एवं पांच युवतियों को मोटरसाइकिल, तथा दौड़ में अव्वल आने वाले बालक एवं बालिकाओं को चार पहिया वाहन प्रदान किया जाएगा।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामजनम यादव, रमेश यादव, मेराज खान लड्डू, शाहआलम खान, जानकी यादव, सहरेआलाम खान, रामधनी यादव, संदीप गुप्ता, अखिलेश सिंह, सूर्यपाल सिंह, रजनीश सिंह, सुरेश यादव, रामदुलारे कनौजिया, महंगु राम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आतिफ खान ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button