Blog

Chandauli News-ब्लॉक बरहनी के विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप,जनसूचना को लेकर मृत्युंजय सिंह दीपू ने डीएम को सौंपा पत्रक

चंदौली।रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू ने ब्लॉक बरहनी में हो रहे विकास कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए जिलाधिकारी चंदौली को एक पत्रक सौंपा। पत्र के माध्यम से उन्होंने ब्लॉक प्रमुख एवं संबंधित अधिकारियों पर मनमानी और अपारदर्शिता के आरोप लगाते हुए जनसूचना उपलब्ध कराने की मांग की।दीपू ने बताया कि जनता की मांग के आधार पर 11 जुलाई 2024 को आरटीआई के तहत ब्लॉक बरहनी क्षेत्र में कराए गए सभी विकास कार्यों का पूरा विवरण मांगा गया था। इसमें कार्यवार भुगतान विवरण, निविदा प्रक्रिया से संबंधित अभिलेख तथा प्रत्येक परियोजना का पूरा व्यौरा शामिल था। उनका आरोप है कि अब तक अधिकारियों ने कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है, जिससे संदेह उत्पन्न होता है कि विकास कार्यों को ठेकेदारों की मनमानी पर छोड़ दिया गया है।उन्होंने यह भी कहा कि कई स्थानों पर कार्य गुणवत्ता विहीन और नियमों के विपरीत कराए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन विभाग की ओर से उन पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा।मृत्युंजय सिंह दीपू ने जिलाधिकारी से मांग की कि वर्ष 2020–21 से 2025–26 के बीच ब्लॉक बरहनी में कराए गए सभी सरकारी विकास कार्यों का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक किया जाए, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय पर जनसूचना उपलब्ध नहीं कराई जाती है, तो उनकी समिति प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई करने को बाध्य होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button