Blog

Chandauli News-बीएसए का औचक निरीक्षण,सदर ब्लाक के तीन शिक्षामित्र अनुपस्थित,स्पष्टीकरण जारी

चंदौली।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सचिन कुमार ने शनिवार को जनपद के सदर ब्लॉक के तीन प्राथमिक विद्यालयों जयरामपुर, माधवपुर और सुल्तानपुर प्रथम  का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन शिक्षामित्रों के अनधिकृत अनुपस्थित पाए जाने पर बीएसए ने स्पष्टीकरण तलब किया है।प्राथमिक विद्यालय जयरामपुर में सभी शिक्षक व शिक्षामित्र उपस्थित पाए गए। बीएसए ने विद्यालय में बन रहे मिड-डे मील की गुणवत्ता जांची, जो संतोषजनक रही। उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से शैक्षिक प्रश्न पूछे और शिक्षकों को बेहतर पठन-पाठन के निर्देश दिए।वहीं, प्राथमिक विद्यालय माधवपुर में शिक्षामित्र उषा देवी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने के बाद भी अनुपस्थित पाई गईं। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि वे अस्वस्थ होकर दवा लेने गई थीं।प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर प्रथम में शिक्षामित्र संतोष कुमार सिंह और रीना देवी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने के बाद अनुपस्थित मिले। बीएसए ने मौके पर बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया और उसकी गुणवत्ता की जांच की, जो मानक के अनुरूप पाई गई।निरीक्षण के दौरान बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों को विद्यालय प्रांगण की साफ-सफाई, शैक्षिक गुणवत्ता सुधार तथा विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए विशेष निर्देश दिए।अनुपस्थित शिक्षामित्रों  उषा देवी, संतोष कुमार सिंह और रीना देवी  को तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button