Chandauli News-बेटियों के सम्मान से समाज गौरवान्वित:अजीत प्रताप सिंह

चंदौली -बेटियों का सम्मान कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। उक्त बातें ईगल बर्ड फूड्स कम्पनी के डायरेक्टर अजीत प्रताप सिंह ने उस समय कहीं, जब उनकी कम्पनी में दो बेटियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ईगल बर्ड फूड्स कम्पनी के डायरेक्टर अजीत प्रताप सिंह एवं पंजाब एण्ड सिंध बैंक के शाखा प्रबंधक रवि कुमार पटेल ने बेटियों को साल एवं प्रभु श्रीराम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।बताते चलें कि कुछ दिनों पूर्व धानापुर में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें बालिका वर्ग में जमुनीपुर निवासी स्वर्गीय प्यारे राय की सुपुत्री मनीषा राय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पुरस्कार स्वरूप स्कूटी जीती थी। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज ईगल बर्ड फूड्स कम्पनी के डायरेक्टर अजीत प्रताप सिंह एवं पंजाब एण्ड सिंध बैंक के शाखा प्रबंधक रवि कुमार पटेल द्वारा मनीषा राय एवं वैशाली यादव को सम्मानित किया गया।इस दौरान दोनों बेटियों को निरंतर आगे बढ़ते रहने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में मनीष कुमार सिंह, कौशलेंद्र सिंह, योगेन्द्र प्रताप राय, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, विकास कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



