Blog

Chandauli News-नेगुरा ग्राम सभा में ग्राम विकास को लेकर बैठक आयोजित,ग्रामीणों ने प्रधान के कार्यों की सराहना की

जनपद चंदौली अंतर्गत सदर विकास खंड की नेगुरा ग्राम सभा में आज बृहस्पतिवार को मिनी सचिवालय परिसर में ग्राम प्रधानपति रामजीयावन चौहान के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

नेगुरा ग्राम सभा सदर विकास खंड के अंतर्गत आती है। इस ग्राम सभा की कुल आबादी लगभग 5500 है। यह ग्राम सभा जिला मुख्यालय के समीप स्थित है। वर्तमान में यहां कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 2900 है, जिसमें चौहान समाज के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। दूसरे स्थान पर मुस्लिम समाज तथा तीसरे स्थान पर अन्य समाज के मतदाता हैं। ग्राम सभा में महिला मतदाताओं की संख्या लगभग 1180 जबकि पुरुष मतदाता लगभग 1720 हैं।

वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में नेगुरा ग्राम सभा पिछड़ा वर्ग सीट से आरक्षित थी, जिसमें निर्मला चौहान ने 842 मतों से जीत दर्ज की थी। वहीं उनके प्रतिद्वंदी छोटे चौहान को लगभग 372 मत प्राप्त हुए थे।ग्राम सभा नेगुरा का कुल वार्षिक बजट लगभग 1 करोड़ 10 लाख रुपये है। ग्राम की साक्षरता दर में पुरुषों की साक्षरता लगभग 65 प्रतिशत तथा महिलाओं की साक्षरता लगभग 25 प्रतिशत बताई जाती है। यहां के अधिकांश लोग मजदूरी पर निर्भर हैं।बैठक के दौरान ग्रामीणों से जब विकास कार्यों को लेकर सवाल किया गया तो ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों की जमकर सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button