Blog

Chandauli News-मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के तहत चन्दौली पुलिस की पहल,बिछड़े दम्पत्ति को समझा-बुझाकर पुनः एक साथ कराया गया

चन्दौली: पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार जनपद चन्दौली पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0” के अंतर्गत पारिवारिक विवादों को सुलझाकर टूटते परिवारों को पुनः जोड़ने का निरंतर सार्थक प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सकलडीहा/मिशन शक्ति केन्द्र के अथक प्रयास से आज एक बिछड़ा दम्पत्ति पुनः एक साथ रहने को राजी हुआ।दिनांक 20.01.2026 को एक महिला द्वारा पति व परिजनों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद के संबंध में दिए गए प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों को नोटिस/मोबाइल के माध्यम से सूचित कर थाना सकलडीहा/मिशन शक्ति केन्द्र पर बुलाया गया। वहां दोनों पक्षों को पारिवारिक मूल्यों एवं उनके महत्व के बारे में समझाया गया तथा आपसी संवाद के माध्यम से विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया।काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से, बिना किसी दबाव के, अपनी बीती हुई बातों एवं गलतियों को स्वीकार करते हुए नए सिरे से पति–पत्नी के रूप में एक-दूसरे का सम्मान करते हुए साथ रहने की इच्छा व्यक्त की।मिशन शक्ति केन्द्र के माध्यम से दम्पत्ति के बीच पारिवारिक विवाद को समाप्त कर टूटते रिश्ते को बचाया गया तथा पति–पत्नी को परिजनों के साथ खुशी-खुशी एक-दूसरे के साथ रहने के लिए विदा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button