Chandauli News-मिशन शक्ति अभियान (फेज–5.0) के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम

चंदौली मिशन शक्ति अभियान (फेज–5.0) के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा बाजारों, ग्रामीण क्षेत्रों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधे जुड़कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन एवं सखी निवास योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों—घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013, दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशोधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व एवं प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994—के महत्वपूर्ण प्रावधानों के संबंध में आमजन को जागरूक किया गया।




