Blog

Chandauli News-मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के तहत चन्दौली पुलिस की पहल,बिछड़ा दम्पत्ति पुनः एक साथ रहने को हुआ राजी

चन्दौली एसपी  आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार थाना सकलडीहा/मिशन शक्ति केन्द्र द्वारा “मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0” के अंतर्गत बिछड़े दम्पतियों को पुनः मिलाकर परिवार में खुशियां लौटाने का निरंतर सार्थक प्रयास किया जा रहा है।इसी क्रम में  एक परिवार से पति व परिजनों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्र पर दोनों पक्षों को नोटिस/मोबाइल के माध्यम से सूचित कर थाना सकलडीहा/मिशन शक्ति केन्द्र पर बुलाया गया। वहां पारिवारिक मूल्यों एवं उनके महत्व को समझाते हुए अथक प्रयास के साथ दोनों पक्षों को समझाया-बुझाया गया।इस दौरान दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से, बिना किसी दबाव के, अपनी पूर्व की गलतियों को स्वीकार करते हुए नए सिरे से पति-पत्नी के रूप में एक-दूसरे का सम्मान करते हुए साथ रहने की सहमति व्यक्त की। महिला थाना/मिशन शक्ति केन्द्र की पहल से पारिवारिक विवाद का सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया तथा टूटते हुए रिश्ते को बचाते हुए दम्पत्ति को परिजनों के साथ खुशी-खुशी विदा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button