Chandauli News-मुगलसराय पुलिस को बड़ी सफलता,चोरी के पीतल के बर्तनों के साथ अभियुक्त व बालअपचारी गिरफ्तार

चंदौली- मुगलसराय के प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह के कुशल नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति चोरी के माल के साथ जिवनाथपुर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद अभियुक्त एवं बालअपचारी भागने लगे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर 01 अभियुक्त एवं 01 बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
बरामदगी का विवरण-तलाशी के दौरान अभियुक्त व बालअपचारी के कब्जे से मु0अ0सं0 620/25 धारा 305(A) बीएनएस से संबंधित निम्न चोरी के पीतल के बर्तन बरामद किए गए—1 पीतल की परात,1 पीतल का गमला,1 पीतल की कड़ाही,2 पीतल की थाली,1 पीतल का गगरा,4 पीतल का लोटा,2 पीतल का कटोरा,2 पीतल की प्लेट,1 पीतल का जग,2 पीतल का गिलास,1 पीतल की डिबिया (ओम लिखा हुआ),1 पीतल का छनौता,1 पीतल का पलटा,1 पीतल का कलछुल (टूटा हुआ),1 पीतल का छोटा गिलास बरामद किया गया है।
चोरी के बर्तनों की तस्दीक होने पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 331(4), 317(2) की बढ़ोत्तरी करते हुए थाना मुगलसराय जनपद चंदौली में दर्ज की गई है। थाना स्थानीय द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि हम लोगों ने चन्दकान्त मिश्रा, जिनका घर हमीदपुर में प्राइमरी स्कूल की ओर है, के घर से ये बर्तन चोरी किए थे और जंगल में छिपाकर रख दिए थे। आज हम लोग इन्हें बेचने के लिए ले जा रहे थे कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: सचिन बिन्द पिता का नाम:श्री कान्ता बिन्द निवासी: ग्राम जीवधीपुर, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली का निवासी है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह, थाना मुगलसराय,उ0नि0 संजय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी औद्योगिक नगर,हे0का0 अरविन्द कुमार,हे0का0 संतोष कुमार साह,का0 मोहन सैनी शामिल रहे।



