Blog

Chandauli News-रामेश्वरम शिक्षण संस्थान बसारिकपुर में बाल दिवस पर तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता,बाल मेला और विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

चंदौली से खबर:यूपी के जनपद चंदौली में स्थित रामेश्वरम शिक्षण संस्थान, बसारिकपुर में बाल दिवस (14 नवंबर) के अवसर पर तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता, बाल मेला और विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश जायसवाल, विधायक मुगलसराय, तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. संजय यादव, प्रबंध निदेशक—अभिषेक हॉस्पिटल उपस्थित रहे।बच्चों की विज्ञान प्रदर्शनी और खेल प्रतियोगिताओं ने मन जीता
बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक विज्ञान प्रदर्शनी, बाल मेला गतिविधियाँ और खेलकूद प्रतियोगिताएँ प्रस्तुत कीं, जिन्होंने सभी का मन मोहित कर लिया।मुख्य अतिथि रमेश जायसवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है। खेल शरीर को स्वस्थ रखता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेल पर भी ध्यान देना चाहिए।”

डॉ. संजय यादव ने बच्चों की विज्ञान प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा, “आपकी लगन और मेहनत एक दिन आपको देश का उज्ज्वल भविष्य बनाएगी।”

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश गुप्ता ने किया। प्रबंधक अजय गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रतिभा गुप्ता, उप प्रधानाचार्य ललिता पांडेय, व्यवस्थापक संदीप दिनकर एवं अन्य शिक्षक शिक्षिका व अभिभावक उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button