Blog

Chandauli News-सामाजिक न्याय संकल्प महासम्मेलन में उठी आरक्षण और गरीब हितों की मांग


चंदौली -प्रगतिशील मानव समाज पार्टी द्वारा सामाजिक न्याय संकल्प महासम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें गरीब और अति पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने का संकल्प लिया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित और दबे-कुचले लोगों को उनका अधिकार दिलाना और आरक्षण की लड़ाई को मजबूत करना रहा।कार्यक्रम में बिन्द, केवट, निषाद, मल्लाह सहित कई जातियों को आरक्षण देने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि गरीब और पिछड़े वर्गों को आरक्षण मिलना चाहिए, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें और उनका समुचित विकास हो सके।राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय प्रेमचंद जी बीपी परवाना ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार को गरीबों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा, आवास, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। साथ ही गरीब परिवारों के बच्चों, विशेषकर छात्राओं के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया।उन्होंने मजदूरों और गरीबों को खेती के लिए जमीन देने, 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने तथा देश में बढ़ती महंगाई, कालाबाजारी, जमाखोरी, शोषण और भ्रष्टाचार पर सख्त रोक लगाने की मांग की।सम्मेलन में जाति जनगणना कराकर जनसंख्या के अनुपात में सरकारी योजनाओं का लाभ देने की बात कही गई। इस अवसर पर हिमांशु पाठक, रमेश बिन्द सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button