Blog

Chandauli News-सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य विजयालक्ष्मी का विदाई एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन,विधायक रहे मुख्य अतिथि

चंदौली जिले के ग्राम सभा नरसिंहपुर खुर्द स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत रहीं प्रधानाचार्य विजयालक्ष्मी के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों,विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
विजयालक्ष्मी  ने अपने कार्यकाल के दौरान विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया। उनके प्रयासों से विद्यालय में अनुशासन, पढ़ाई और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उल्लेखनीय प्रगति हुई, जिसे सभी ने सराहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चकिया विधायक कैलाशाचार्य उपस्थित रहे। उन्होंने विजयालक्ष्मी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एक शिक्षक का समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान होता है और उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव याद रखे जाएंगे।समारोह के अंत में सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसरपर नरसिंहपुर ग्राम सभा के प्रधान धनंजय यादव, विधान परिषद प्रतिनिधि श्रीकांत विश्वकर्मा, प्रेमनाथ शर्मा, कमला यादव,अध्यापक सुरेश गुप्ता,विजय लक्ष्मी देवी प्रधानाचार्य,सुनिल गुप्ता, सुरेश कु गुप्ता, नरेंद्र दूबे, कनकलता, सरिता शर्मा, आरती चौबे, निधि कुमारी, मनोरमा गुप्ता, अनिष्मा,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button