Chandauli News-सोशल मीडिया पर वायरल कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर चंदौली में विरोध,डीएम को सौंपा ज्ञापन

चंदौली: सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर जिले में माहौल गरम हो गया है। इस मामले में जय भारत मंच के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
जय भारत मंच के काशी प्रांत के अध्यक्ष उपेंद्र नाथ सिंह “गुड्डू” ने इस प्रकरण पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा कथित रूप से विवादित बयान दिए गए हैं, जो समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले बताए जा रहे हैं।आरोप है कि वीडियो में उत्तर प्रदेश में प्रतिबंधित गौवंश को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर भी संगठन के लोगों ने नाराजगी जताई है। जिला अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने कहा का कहना है कि इस तरह की बयानबाजी से समाज में वैमनस्य फैल सकता है और लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं।मामले को लेकर संगठन के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।




