Chandauli News-अजीबोगरीब मामला: मुर्गा और चूजों को जहर देने का आरोप,परिवार पहुंचा थाने

उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के रेवसा गांव में गांव के ही एक व्यक्ति पर मुर्गा और मुर्गी के चूजों को विषाक्त पदार्थ देने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते जानबूझकर जहर खिलाने की आशंका जताई जा रही है।पीड़िता धाना देवी अपने नाती-पोतों के साथ सदर कोतवाली पहुंचीं और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके घर में पाले गए मुर्गा और चूजों की अचानक हालत बिगड़ गई, कुछ ही देर में वे तड़पने लगे, जिससे उन्हें जहरीला पदार्थ दिए जाने का शक हुआ।मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत को गंभीरता से सुना। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



