Chandauli News-अप्रैल 2026 से लागू होने वाली चार श्रम संहिताओं के खिलाफ विरोध तेज

चंदौली -केंद्र सरकार द्वारा अप्रैल 2026 से चार श्रम संहिताओं को लागू किए जाने के फैसले के विरोध में देशभर में आंदोलन तेज हो गया है। गुरुवार को रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया, चंदौली में भी प्रदेश राज्य समिति सेंट्रल ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान यूनियन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रम संहिताओं के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान बताया गया कि 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, स्वतंत्र फेडरेशनों और उद्योग आधारित ट्रेड यूनियनों ने 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियनों का आरोप है कि ये नए श्रम कानून मजदूर विरोधी हैं और इनके लागू होने से संगठित तथा असंगठित क्षेत्र में रोजगार की स्थिरता प्रभावित होगी। उनका कहना है कि इससे श्रमिकों के अधिकार कमजोर होंगे और निजीकरण को बढ़ावा मिलेगा।
सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील यूनियन पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि देशभर में जिस तरह नफरत और धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है तथा लोगों को बांटने की कोशिश की जा रही है, वह चिंताजनक है। उन्होंने ऐसी प्रवृत्तियों पर रोक लगाने और सामाजिक एकता व भाईचारे को मजबूत करने की अपील की।
इस अवसर पर अरविंद यादव, सुनील पांडेय ,अरुण सिंह, कन्हैया यादव, अमरनाथ यादव, राजेश सिंह, पिंकू सिंह,आरती सिंह, पिंटू, संतोष विश्वकर्मा ,विक्रम यादव, गुलाब यादव , अध्यक्षता सुशील सिंह, आदि लोगों उपस्थित रहे



