Blog

Chandauli News-अलीनगर पुलिस की तत्परता से 2.20 लाख रुपये वापस,ऑपरेशन त्रिनेत्र से मिली सफलता

चन्दौली। पीड़ित की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अलीनगर थाना पुलिस टीम ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत गुम हुए 2.20 लाख रुपये बरामद कर पीड़ित को वापस दिलाए।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना अलीनगर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए यह सफलता प्राप्त की।


दिनांक 15.02.2025 को राहुल केशरी पुत्र प्यारे लाल केशरी, निवासी अलीनगर बाजार, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली ने थाना अलीनगर पर प्रार्थना पत्र दिया कि वह अपनी मोटरसाइकिल की डिग्गी में 2.20 लाख रुपये रखकर कठौरी से घर जा रहे थे, तभी रास्ते में कहीं रुपये गिर गए।

प्रार्थना पत्र प्राप्त होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक राहगीर द्वारा रुपये उठाते हुए देखा गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित राहगीर की पहचान कर संपर्क किया।राहगीर अरनाथ पुत्र राधेश्याम, निवासी ग्राम आलमपुर, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली तथा अन्य दो व्यक्तियों द्वारा उठाए गए रुपये तत्काल राहुल केशरी को वापस कर दिए गए।राहुल केशरी ने थाना अलीनगर पुलिस टीम एवं ईमानदार राहगीरों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।


बरामदगी में शामिल पुलिस टीम:प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, थाना अलीनगर,उ0नि0 अनिल कुमार यादव,का0 आकाश सिंह,का0 राहुल खरवार,का0 रवि कुमार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button