Blog

Chandauli News-उरगांव में सांसद छोटेलाल खरवार ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

चंदौली -उरगांव गांव में हुई घटना के बाद रावर्टसगंज के सांसद छोटेलाल खरवार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने पीड़ित परिजनों से पूरी घटना की जानकारी विस्तार से ली और उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।मुलाकात के दौरान सांसद छोटेलाल खरवार ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की, जिससे उन्हें तत्काल राहत मिल सके। इसके बाद उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। रमेश यादव जिलापंचायत सदस्य ,जमील अहमद ,मुस्ताक अहमद ,दिलीप पासवान, त्रिलोकी पासवान ,अनिल यादव, टोनी खरवार, जिलाजित यादव, सांसद प्रतिनिधि  सदानंद, किशोर सोनकर, नितिन ,पुनीत आदि लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button